दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI को लेकर टेक्नोलॉजी की दुनिया में एक नई चर्चा शुरू हो गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टेक दिग्गजों के साथ हुई बैठक के बाद AI के लिए Super Intelligence यानी SI शब्द का इस्तेमाल चर्चा में है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या आने वाले समय में AI की जगह SI नाम सुनने को मिलेगा।

OpenAI के सैम ऑल्टमैन से लेकर Anthropic के Dario Amodei और Meta के Mark Zuckerberg तक दुनिया के कई बड़े टेक दिग्गज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दिशा तय करने में जुटे हैं। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एक बैठक के बाद AI को लेकर एक नया शब्द चर्चा में आ गया है।

Super Intelligence यानी SI

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 29 सितंबर 2026 को टेक्नोलॉजी की दुनिया के कई बड़े नामों के साथ बैठक की। इस बैठक में Elon Musk Mark Zuckerberg Google के CEO सुंदर पिचाई Nvidia के Jensen Huang और Anthropic के Dario Amodei जैसे दिग्गज शामिल हुए। OpenAI की तरफ से कंपनी के प्रेसिडेंट Greg Brockman भी बैठक में मौजूद रहे। ट्रंप ने इस बैठक को अमेरिका के सुनहरे भविष्य को तैयार करने वाले लोगों की एक खास बैठक बताया।

ट्रंप ने साझा किया साइन किया हुआ दस्तावेज
बैठक के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक दस्तावेज का स्क्रीनशॉट भी साझा किया। इस दस्तावेज पर टेक जगत के कई बड़े अधिकारियों के हस्ताक्षर दिखाई दे रहे हैं।
हालांकि इस दस्तावेज में एक छोटी सी गलती भी दिखाई दी। अमेरिकी राष्ट्रपति के नाम और हस्ताक्षर के नीचे United States की जगह Unites States लिखा हुआ था।
News Image



AI से SI तक क्यों पहुंची बात?
Super Intelligence शब्द का इस्तेमाल ऐसी तकनीक के लिए किया जाता है जिसकी क्षमता इंसानी बुद्धिमत्ता से भी आगे जाने की कल्पना की जाती है। इसी वजह से AI के भविष्य को लेकर SI शब्द की चर्चा शुरू हुई है। हालांकि फिलहाल टेक कंपनियां आधिकारिक तौर पर Artificial Intelligence यानी AI शब्द का ही इस्तेमाल कर रही हैं। इस चर्चा के बीच एक सवाल यह भी उठता है कि अगर यह तकनीक इंसानों ने बनाई है तो इसे Super Intelligence कहने के बजाय Human Intelligence से जोड़कर क्यों नहीं देखा जाए।

सुंदर पिचाई को लेकर ट्रंप की बात भी चर्चा में
बैठक के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान ट्रंप ने Google और Alphabet के CEO सुंदर पिचाई का भी जिक्र किया। ट्रंप की टिप्पणी के बाद सुंदर पिचाई को लेकर भी सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई। इसी बातचीत के दौरान सुंदर पिचाई की प्रतिक्रिया भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी। AI और टेक्नोलॉजी को लेकर हुई इस बैठक के बाद अब Super Intelligence यानी SI शब्द भी सुर्खियों में आ गया है।

सुंदर पिचाई को ट्रंप ने क्यों कहा ‘मॉन्स्टर’?
AI को लेकर हुई इस अहम बैठक के बाद Google के CEO सुंदर पिचाई भी चर्चा में आ गए। दरअसल व्हाइट हाउस में मीडिया से बातचीत के दौरान ट्रंप ने अचानक पिचाई की ओर इशारा करते हुए उनकी तारीफ की और उन्हें ‘मॉन्स्टर’ बताया। ट्रंप ने कहा कि पिचाई बेहद प्रभावशाली व्यक्ति हैं लेकिन बहुत से लोग उन्हें ठीक से नहीं जानते। ट्रंप की इस टिप्पणी पर वहां मौजूद लोग हंस पड़े। इसके बाद पिचाई ने भी मजाकिया अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि ‘मॉन्स्टर’ से बेहतर कोई टैगलाइन उन्हें मिलेगी।ट्रंप और पिचाई के बीच हुआ यह हल्का-फुल्का संवाद कैमरे में रिकॉर्ड हो गया और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया।

अब देखने वाली बात होगी कि आने वाले समय में Artificial Intelligence को लेकर AI नाम ही इस्तेमाल होता रहेगा या फिर Super Intelligence यानी SI टेक्नोलॉजी की दुनिया का नया चर्चित शब्द बन जाएगा।