🏷️ बिहार
पटना : बिहार से बाढ़ को लेकर कुछ इलाकों से राहत भरी खबर आ रही है । कई प्रभावित इलाकों में नदियों का जलस्तर कम होने लगा है , हालांकि ज्यादातर इलाकों में नदियां अब भी खतरे के निशान से उपर बह रही है ।
ताजा सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, बाढ़ से 15 जिलों में करीब 49 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं । इनमें पटना, भोजपुर, सारण, वैशाली, भागलपुर, बेगूसराय, बक्सर, समस्तीपुर, मुंगेर, कटिहार, लखीसराय, खगड़िया, पूर्णिया, मधेपुरा और अररिया शामिल हैं।