🏷️ विदेश
नेपाल के एवरेस्ट क्षेत्र में हेलिकॉप्टरों की टक्कर से बड़ा हादसा हो गया। सोलुखुम्बु जिले के फेरीचे हेलीपैड पर लैंडिंग के दौरान दो हेलिकॉप्टर आपस में भिड़ गए। दुर्घटना में चेन्नई के एक भारतीय पर्यटक की मौत हो गई, जबकि न्यूजीलैंड के एक नागरिक और दोनों पायलट घायल हो गए।