🏷️ विदेश
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कैप्टन स्मित को इजरायल आने का न्योता दिया है। साथ ही, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी अगले साल इजरायल के स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने और मशाल जलाने के लिए आमंत्रित किया है। नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित से फोन पर बातचीत के दौरान कहा कि वह भारत, इजरायल और पूरी दुनिया के लिए हीरो हैं। इजरायली प्रधानमंत्री कार्यालय ने 4 अक्टूबर को दोनों की बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा किया।