दिल्ली: भारत की शूटिंग टीम के लिए बिते शुक्रवार का दिन मिला-जुला रहा। सुरुचि सिंह और कमलजीत ने 10 मीटर एयर पिस्टल मुकाबला में स्वर्ण पदक जीतकर भारत का गौरव बढ़ाया। वहीं ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, रुद्रांक्श पाटिल और नीरज कुमार की तिकड़ी 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन टीम मुकाबला में अंतिम चरण की स्टैंडिंग सीरीज में पिछड़ गई और खिताब से चूक गई। सुरुचि- कमलजीत का शानदार निशाना, भारत को मिला दूसरा शूटिंग गोल्ड
भारत की शूटिंग टीम के लिए अगर बात करें शुक्रवार की तो दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहा।


सुरुचि सिंह और कमलजीत ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम मुकाबला में स्वर्ण पदक जीतकर भारत को बड़ी सफलता दिलाई। वहीं, ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, रुद्रांक्श पाटिल और नीरज कुमार की टीम 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन टीम स्पर्धा की निर्णायक स्टैंडिंग सीरीज में पिछड़ गई और खिताब से चूक गई।
सुरुचि और कमलजीत को आखिरी समय में टीम में शामिल किया गया था। दोनों निशानेबाजों ने अपने-अपने पिछले टूर्नामेंट में मिली निराशा को पीछे छोड़ते हुए इस मौके का पूरा फायदा उठाया और भारत के लिए दिन का दूसरा शूटिंग स्वर्ण पदक जीत लिया।

नागोया एशियाई खेलों में यह भारत का दूसरा स्वर्ण पदक है।
नागोया एशियाई खेलों में यह भारत का दूसरा स्वर्ण पदक है। इससे पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने खिताब जीतकर देश को पहला स्वर्ण पदक दिलाया था। 
तोमर, पाटिल और नीरज 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन टीम स्पर्धा में घुटने के बल और प्रोन चरण के बाद मजबूत स्थिति में थे। हालांकि, स्टैंडिंग चरण में उनके प्रदर्शन में गिरावट आई, जिसका फायदा प्रतिद्वंद्वी टीमों ने उठाया और अंतर को कम कर दिया।

स्टैंडिंग इस मुकाबले का अंतिम और सबसे चुनौतीपूर्ण चरण माना जाता है। इसमें निशानेबाजों को बिना किसी अतिरिक्त सहारे के राइफल को स्थिर रखते हुए निशाना लगाना होता है, जबकि प्रोन स्थिति में शरीर को जमीन का सहारा मिलता है। भारतीय तिकड़ी अपनी शुरुआती बढ़त बरकरार नहीं रख सकी और अंततः उसे रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

अंतिम दो सीरीज में 97 और 96 अंक हासिल किए ।
तोमर फाइनल चरण में बढ़त बनाए हुए थे, लेकिन अंतिम दो सीरीज में 97 और 95 अंक ही हासिल कर सके, जिससे वह खिसककर तीसरे स्थान पर पहुंच गए। वहीं, पाटिल ने भी अंतिम दो सीरीज में 97 और 96 अंक जुटाए और नौवें स्थान पर रहे।
अब तोमर और नीरज के पास व्यक्तिगत फाइनल में बेहतर प्रदर्शन करने का मौका होगा, जो शुक्रवार को आयोजित किया जाएगा।