दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के प्रदर्शन को अनुमति नहीं मिलने के बावजूद प्रदर्शनकारी वहां पहुंच रहे हैं। पुलिस ने यहां प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 150 लोगों को हिरासत में लिया है। उधर सीजेपी नेता अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका दिल्ली पहुंचते ही फ्लाइट से ही दि्लली पुलिस ने हिरासत में ले लिया अभिजीत दीपके ने दिल्ली पुलिस से कहा कि मैं तो यहां गिरफ्तार होने ही आया हूं, लेकिन आप फ्लाइट के अंदर कैसे आ गए । हिरासत में लिए जाने वालों में यूट्यूबर ध्रुव राठी और CJP की लीगल हेड रत्ना भी शामिल हैं।

प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। DMRC के मुताबिक, दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों के गेट बंद किए गए हैं। ये गेट आज शाम 6 बजे तक बंद रहेंगे।

दिल्ली पुलिस ने एक दिन पहले बताया था कि CJP की ओर से प्रदर्शन की अनुमति के लिए आवेदन 7 अक्टूबर को मिला था, जबकि प्रदर्शन 10 अक्टूबर को होना था। पुलिस के अनुसार, आवेदन तय समयसीमा के भीतर नहीं दिया गया था , इसलिए अनुमति नहीं मिली । 

पुलिस के मुताबिक, नई दिल्ली इलाके में BNSS की धारा 163 लागू है। ऐसे में नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। सुरक्षा के लिए दिल्ली में करीब 20 हजार जवानों की तैनाती की गई है। निगरानी के लिए 300 कैमरे लगाए गए हैं। वहीं, जंतर-मंतर के आसपास इंटरनेट भी बंद किए जाने की भी जानकारी दी गई है।

सुरक्षा इंतजामों की वजह से नई दिल्ली की ओर जाने वाले करीब 30 रास्तों पर ट्रैफिक प्रभावित हो सकता है। इसलिए लोगों को सलाह दी गई है कि वे घर से निकलने से पहले यातायात की स्थिति की जानकारी ले लें।