दिल्ली: बॉलीवुड के मशहुर अभिनेता गोविंदा के साथ अपने कथित रिश्ते को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच अभिनेत्री कोमल रानी स्वर्णकार ने अपनी निजी जिंदगी पर सवाल उठाने वालों को जवाब दिया है। दिव्या खोसला और कश्मीरा शाह की टिप्पणियों के बाद कोमल ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अपनी बात खुलकर रखी।
निजी रिश्ते और चरित्र को लेकर सार्वजनिक टिप्पणी सही नही है।
कोमल ने कहा कि कुछ कलाकार उनके और गोविंदा के निजी रिश्ते और चरित्र को लेकर सार्वजनिक रूप से टिप्पणी कर रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि यही लोग देश से जुड़े गंभीर मुद्दों, आतंकवाद, राजनीति, कलाकारों की मौत या दूसरी शादियों जैसे मामलों पर इतनी मुखरता से अपनी राय क्यों नहीं रखते।
गणपति उत्सव में हमारा साथ में दिखना फिल्म ‘रूपा’ से जुड़ा था
उन्होंने गोविंदा के साथ अपनी तस्वीरों और सार्वजनिक कार्यक्रमों में मौजूदगी को लेकर भी सफाई दी। कोमल ने कहा कि गणपति उत्सव के दौरान गोविंदा के साथ नजर आना उनकी आने वाली फिल्म ‘रूपा’ से जुड़ा था। उन्होंने कहा कि दोनों ने अपनी फिल्म की घोषणा की है। किसी प्रेम संबंध की नहीं।
कोमल ने साफ किया कि वह और गोविंदा साथ काम कर रहे हैं । और फिल्म के प्रमोशन के दौरान आगे भी साथ नजर आएंगे। उन्होंने आलोचकों को जवाब देते हुए कहा कि अगर किसी को उनका साथ दिखना पसंद नहीं है। तो उन्हें इससे परेशान होने की जरूरत नहीं है।
अपने पोस्ट में कोमल ने बिना किसी का नाम लिए इंडस्ट्री की कुछ अभिनेत्रियों पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि जिन अभिनेत्रियों का करियर पहले जैसा नहीं चल रहा है। वे दूसरे लोगों के विवादों में शामिल होकर सुर्खियों में बने रहने की कोशिश कर रही हैं।
असफल रिश्तों की नाराजगी उन पर निकाल रहे हैं।
शादी और सिंदूर को लेकर भी कोमल ने आलोचकों पर तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि वह उन लोगों से अपनी निजी जिंदगी, शादी या भारतीय संस्कृति को लेकर कोई सलाह नहीं लेना चाहतीं जो खुद इन मुद्दों को लेकर विवादों में रहे हैं।
कोमल ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ लोग अपनी निजी जिंदगी की परेशानियों और असफल रिश्तों की नाराजगी उन पर निकाल रहे हैं। उन्होंने आलोचकों से कहा कि उन्हें बार-बार उकसाने और अपने विवादों में उनका नाम जोड़ने से बचना चाहिए।
दी चेतावनी: अतीत से जुड़े मुद्दे सामने आ सकते हैं।
उन्होंने आगे चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उन्हें लगातार निशाना बनाया गया तो संबंधित लोगों के अतीत से जुड़े मुद्दे भी सामने आ सकते हैं। बता दें कि यह पूरा विवाद तब बढ़ा जब कश्मीरा शाह ने सोशल मीडिया पर सुनीता आहूजा के समर्थन में पोस्ट किया। इसके बाद दिव्या खोसला कुमार ने भी एक लंबा नोट साझा किया जिसमें उन्होंने गोविंदा और कोमल के लालबागचा राजा में साथ नजर आने पर सवाल उठाए थे। अब कोमल के इस जवाब ने मामले को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है।



