दिल्ली: लवली प्रोफेसनल यूनिवर्सिटी में छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बाद यूनिवर्सिटी में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए विश्वविद्याल ने 28 सितंबर को 2026 से 10 दिनों के लिए रेगुलर क्लास सस्पेंड करने का फैसला लिया है। साथ ही मिड-टर्म परीक्षाओं को अगली सूचना तक स्थगित कर दिया गया है।
विश्वविद्यालय ने कहा है कि यह फैसला छात्रों की सुरक्षा और भलाई को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। परीक्षा की नई तारीखों की जानकारी छात्रों को UMS के माध्यम से दी जाएगी।
विश्वविद्यालय ने छात्रों को 10 दिनों के लिए घर जाने की दि सलाह
मिली जानकारी के अनुसार विश्वविद्यालय ने छात्रों को सलह देते हुए कहा है। कि वे अपने माता-पिता या अभिभावकों से सलाह लेकर 10 दिनों की अवधि में घर जा सकते हैं। जो छात्र कैंपस में रहेंगे, उन्हें हॉस्टल या अपने रहने की जगह के अंदर रहने और अनावश्यक रूप से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है।
छात्रों से शांत रहने, विश्वविद्यालय के आधिकारिक निर्देशों का पालन करने और आगे की जानकारी के लिए UMS से जुड़े रहने की अपील की गई है।
चितकारा यूनिवर्सिटी में भी चार दिन की छुट्टी
मौजूदा स्थिति को देखते हुए चितकारा यूनिवर्सिटी ने भी चार दिनों के लिए शैक्षणिक गतिविधियां स्थगित करने का फैसला लिया है। यूनिवर्सिटी के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया है।
देर रात पुलिस अधिकारियों और छात्रों के बीच बैठक हुई, जिसमें छात्रों की मांगों और चिंताओं पर चर्चा की गई। पुलिस अधिकारियों की ओर से छात्रों को सुरक्षा को लेकर आश्वासन दिए जाने के बाद स्थिति सामान्य होती नजर आई।
यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने कहा कि छुट्टी का फैसला अफवाहों को फैलने से रोकने और कैंपस में शैक्षणिक माहौल सामान्य बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है।