दिल्ली : फर्स्ट टाइम वोटर्स को मतदाता सूची में शामिल करने के लिए कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में विशेष कैंप लगाए जाएंगे। एक आधिकारिक बयान के अनुसार 18 से 25 वर्ष की उम्र के युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में मतदाता सूची में शामिल करने के उद्देश्य से यह पहल की जा रही है। ये कैंप स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया के तहत 29 और 30 सितंबर को आयोजित किए जाएंगे।

1 अक्टूबर तक 18 साल की उम्र पूरी करने वाले कर सकेंगे आवेदन
जो युवा 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके हैं  या कर लेंगे लेकिन उनका नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल नहीं है ।वे इन कैंपों के दौरान आवश्यक दस्तावेजों के साथ फॉर्म  6 भरकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं। आधिकारिक बयान में कहा गया है कि ड्राफ्ट मतदाता सूची में नाम नहीं होने की स्थिति में 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले पात्र युवा कैंप के दौरान जरूरी दस्तावेजों के साथ फॉर्म-6 जमा कर सकते हैं। कैंप में बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) भी मौजूद रहेंगे। फॉर्म-6 नए मतदाता के रूप में पंजीकरण कराने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
कमजोर वर्गों के लिए भी लगाए जा चुके हैं कैंप
यह पहल दिल्ली अर्बन शेल्टर इम्प्रूवमेंट बोर्ड (DUSIB) के नाइट शेल्टरों और अन्य स्थानों पर बेघर लोगों  ट्रांसजेंडर समुदाय और सेक्स वर्कर्स जैसे कमजोर वर्गों के लिए लगाए गए विशेष कैंपों के बाद की जा रही है।
News Image



SIR के दौरान लाखों नाम हुए प्रभावित
SIR प्रक्रिया शुरू होने से पहले दिल्ली में करीब 1.45 करोड़ मतदाता थे। इनमें से 97.5 लाख मतदाताओं को 31 अगस्त को जारी ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल किया गया।
वहीं 33 लाख से अधिक मतदाताओं को अपनी पात्रता साबित करने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं। इसके अलावा करीब 47.5 लाख मतदाताओं के नाम अनुपस्थित दूसरी जगह चले गए। मृत या डुप्लिकेट प्रविष्टि (ASDD) जैसी श्रेणियों में आने या अन्य कारणों से मतदाता सूची से हटाए गए हैं। 

27 सितंबर को सभी पोलिंग स्टेशनों पर विशेष कैंप
दिल्ली चुनाव आयोग पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल करने के लिए 27 सितंबर को शहर के सभी पोलिंग स्टेशनों पर एक विशेष कैंप आयोजित करेगा। यह उन योग्य मतदाताओं के लिए होगा । जिनका नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाया है। आधिकारिक बयान के अनुसार, 20 सितंबर को आयोजित पहले विशेष कैंप के बाद 27 सितंबर का कैंप इस तरह का दूसरा विशेष कैंप होगा।

33.1 लाख मतदाताओं को पात्रता साबित करने के लिए नोटिस 
ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल करीब एक तिहाई  यानी लगभग 33.1 लाख मतदाताओं को मतदाता सूची में बने रहने की  एलिजिबल कैटेगरी   के लिए नोटिस भेजे गए हैं। इनमें से 13.79 लाख मतदाताओं को इसलिए नोटिस जारी किए गए क्योंकि वे पिछली सघन समीक्षा (Intensive Revision) के दौरान तैयार की गई मतदाता सूची से अपना संबंध साबित नहीं कर पाए।
वहीं करीब 19.33 लाख मतदाताओं को उनके एन्यूमरेशन फॉर्म में पाई गई कथित 'लॉजिकल विसंगतियों' (Logical Discrepancies) के आधार पर नोटिस भेजे गए हैं।