दिल्ली: 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह का आयोजन गुजरात के एकता नगर में किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कन्नड़ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता पद्मभूषण अनंत नाग को भारतीय सिनेमा के सर्वोच्च सम्मान दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया।
यह समारोह सरदार सरोवर परियोजना के पास स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की पृष्ठभूमि में आयोजित हुआ। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के इतिहास में यह पहली बार है, जब समारोह दिल्ली से बाहर आयोजित किया गया।
फिल्म ‘आर्टिकल 370’ को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार मिला। वहीं ‘भंगार’ को सर्वश्रेष्ठ गैर-फीचर फिल्म और ‘राम-नामी’ को सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र का सम्मान दिया गया।
अभिनय के क्षेत्र में कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ और ममूटी को ‘ब्रह्मयुगम’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया गया। वहीं यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ में उनके अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का सम्मान मिला।
संजय मिश्रा को सर्वश्रेष्ठ सह-अभिनेता का पुरस्कार मिला, जबकि रणदीप हुडा को ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ के लिए सर्वश्रेष्ठ नवोदित निर्देशक का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला।
समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अनंत नाग के लंबे फिल्मी करियर और उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने सभी पुरस्कार विजेताओं के परिश्रम और प्रतिभा की भी प्रशंसा की।
इस मौके पर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह को देश के अलग-अलग प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों तक ले जाने की योजना की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य फिल्म पुरस्कारों को कॉन्फ्रेंस रूम से बाहर निकालकर आम जनता तक पहुंचाना और पर्यटन को बढ़ावा देना है।
उन्होंने बताया कि बेहतर सुविधाओं और विकास का प्रस्ताव देने वाले स्थान पर अगले वर्ष राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह आयोजित करने का अवसर दिया जाएगा।
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की शुरुआत 1954 में हुई थी। इस बार दिल्ली से बाहर आयोजन कर सरकार ने इसे देश के अलग-अलग हिस्सों तक पहुंचाने की दिशा में एक नई पहल की है।



प्रमुख विजेता सूची:
• दादासाहब फाल्के पुरस्कार: अनंत नाग 
• सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: कार्तिक आर्यन (फिल्म 'चंदू चैंपियन') और ममूटी (फिल्म 'ब्रह्मयुगम') 
• सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री: यामी गौतम (फिल्म 'आर्टिकल 370') 
• सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म: 'आर्टिकल 370' 
• सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म: 'कल्कि 2898 एडी' 
• सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म: 'श्रीकांत' 
• सर्वश्रेष्ठ डेब्यू निर्देशक: रणदीप हुड्डा (फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर') 
• सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता: संजय मिश्रा 


72वें नेशनल फ़िल्म अवॉर्ड्स के मुख्य विजेता: बेस्ट फ़ीचर फ़िल्म: आर्टिकल 370 (हिंदी); बेस्ट पॉपुलर फ़ीचर फ़िल्म / संपूर्ण मनोरंजन: कल्कि 2898 AD (तेलुगु); बेस्ट एक्टर (संयुक्त रूप से): कार्तिक आर्यन (चंदू चैंपियन के लिए) और ममूटी (ब्रह्मयुगम के लिए); बेस्ट एक्ट्रेस: यामी गौतम (आर्टिकल 370 के लिए); बेस्ट डायरेक्शन: राजकुमार पेरियासामी (अमरन के लिए); बेस्ट हिंदी फ़िल्म: श्रीकांत। राष्ट्रपति ने राजधानी दिल्ली से बाहर एकता नगर में 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के जरिए एक नए अध्याय का पन्ना खोले जाने के लिए केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव और उनकी टीम की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय सिनेमा में हम अलग-अलग क्षेत्रों के लोगों की उम्मीदें, सपने, परंपरा और संभावनाएं देखते हैं।