9.18 लाख किसानों को राहत
उत्तर प्रदेश में प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित किसानों को कृषि निवेश अनुदान के तहत आर्थिक सहायता दी जा रही है। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, वित्त वर्ष 2026-27 में 9 अक्टूबर तक प्रदेश के 9,18,091 किसानों को फसल नुकसान के लिए चिह्नित किया गया था। अब इन किसानों के लिए सहायता राशि जारी की गई है। इस मदद से किसानों को खेती से जुड़ी जरूरतें पूरी करने और अगली फसल की तैयारी करने में मदद मिलेगी ।
किसानों के खाते में कैसे पहुंचा पैसा ?
यह सहायता प्रत्यक्ष लाभ अंतरण यानी DBT के माध्यम से किसानों के बैंक खातों में भेजा गया है । इस व्यवस्था में पैसा सीधे लाभार्थी के खाते में पहुंचता है। हालांकि, सभी किसानों को एक समान राशि नहीं मिलेगी। किसान को कितनी सहायता मिलेगी, यह उसकी पात्रता और फसल को हुए नुकसान के आकलन पर निर्भर करेगा।
पहले भी जारी की गई थी राहत राशि
प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों की मदद के लिए इससे पहले भी राहत राशि जारी की गई थी। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, कृषि निवेश अनुदान के लिए जिलों को 169 करोड़ रुपये जारी किए गए थे। इनमें से 1,29,326 किसानों को 78.75 करोड़ रुपये वितरित किए गए थे। इसके अलावा, जनहानि, पशुहानि और मकान के क्षतिग्रस्त होने से प्रभावित परिवारों को भी आर्थिक सहायता दी गई थी।



