मायावती के भरोसे पर खरा उतरने की चुनौती
आकाश आनंद की पार्टी में वापसी और उन्हें फिर से चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी दिया जाना बसपा की आगामी रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है। मायावती ने कार्यकर्ताओं से पार्टी के कार्यक्रमों को सफल बनाने और संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी मेहनत से जुटने की अपील की है।
पश्चिमी यूपी से शुरू हुआ चुनावी अभियान
बसपा की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक, आकाश आनंद 2 नवंबर को सहारनपुर के नकुड़ में जनसभा करेंगे। इसके बाद 20 नवंबर को अयोध्या के बीकापुर, 22 नवंबर को आगरा और 29 नवंबर को कानपुर के बिल्हौर में पार्टी के कार्यक्रम प्रस्तावित हैं।
2027 के चुनाव पर नजर
आकाश आनंद की रैलियों को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को सक्रिय करने और कार्यकर्ताओं तक पार्टी का संदेश पहुंचाने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। इन कार्यक्रमों के जरिए बसपा विभिन्न क्षेत्रों में अपना जनाधार मजबूत करने की तैयारी कर रही है।



