छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति
केरलम: ओम प्रकाश माथुर
तमिलनाडु: राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर
ओडिशा: ब्रज मोहन राम
कर्नाटक: डॉ. सुधा यादव
उत्तराखंड: डॉ. ढाल सिंह बिसेन
सिक्किम: दुष्यंत गौतम
दो राज्यपालों का हुआ तबादला
ओम प्रकाश माथुर इससे पहले सिक्किम के राज्यपाल थे। उन्हें अब केरलम की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, केरलम के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को तमिलनाडु का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा ब्रज मोहन राम, डॉ. सुधा यादव, डॉ. ढाल सिंह बिसेन और दुष्यंत गौतम की नियुक्तियां क्रमशः ओडिशा, कर्नाटक, उत्तराखंड और सिक्किम के लिए की गई हैं।
कब से लागू होंगी नियुक्तियां?
राष्ट्रपति भवन की आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, इन सभी नियुक्तियों का प्रभाव संबंधित राज्यपालों के अपने-अपने पद का कार्यभार संभालने की तारीख से शुरू होगा। इसलिए नियुक्ति की घोषणा की तारीख और पदभार ग्रहण करने की तारीख अलग हो सकती है।



