🏷️ खेल
दिल्ली: भारत की शूटिंग टीम के लिए बिते शुक्रवार का दिन मिला-जुला रहा। सुरुचि सिंह और कमलजीत ने 10 मीटर एयर पिस्टल मुकाबला में स्वर्ण पदक जीतकर भारत का गौरव बढ़ाया। वहीं ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, रुद्रांक्श पाटिल और नीरज कुमार की तिकड़ी 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन टीम मुकाबला में अंतिम चरण की स्टैंडिंग सीरीज में पिछड़ गई और खिताब से चूक गई।