🏷️ राजनीति
मुंबई के शिवाजी पार्क में 2 अक्टूबर को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR के मुद्दे को लेकर प्रदर्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मनोरंजन जगत से जुड़ी कई चर्चित हस्तियां भी नजर आईं। अभिनेत्री शबाना आज़मी, अभिनेता नसीरुद्दीन शाह और गायक-संगीतकार विशाल ददलानी ने प्रदर्शन से जुड़कर अपनी बात रखी। प्रदर्शन का आयोजन CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके के नेतृत्व में किया गया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के साथ-साथ SIR प्रक्रिया को रोकने की मांग उठाई।