बिते दिनों जनुई में हुई घटना पर बात करते हुए JD(U) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने इसे "इकलौती घटना" बताया जिसके बाद से विवाद थमने का नाम नही ले रही है। जमुई में 10वीं क्लास की एक छात्रा के साथ बदमाशी और छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। वह अपने एक पुरुष दोस्त के साथ कोचिंग क्लास से लौट रही थी। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद राज्य में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है।
दिवाली और छठ पर ट्रेन टिकट की बढ़ती मांग के बीच रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों का इंतजाम किया है। 13 रेलवे जोन में स्पेशल ट्रेनें 1,053 से अधिक फेरे लगाएंगी । मांग बढ़ने पर और ट्रेनें जोड़ी जा सकती हैं।
IIT बॉम्बे के 22 वर्षीय छात्र साहिल वाकोडे से जुड़ी आत्महत्या की जांच में नया CCTV फुटेज सामने आया है। फुटेज में साहिल को परीक्षा हॉल में पूछताछ के बाद बाहर ले जाते हुए देखा जा सकता है। उन पर परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन इस्तेमाल करने का आरोप था। मुंबई क्राइम ब्रांच छात्र की मौत से जुड़े हालात की जांच के तहत इस CCTV फुटेज की पड़ताल कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार, परीक्षा हॉल और आसपास के कॉरिडोर में लगे कैमरों में 18 सितंबर को दोपहर करीब 12:30 बजे से 12:45 बजे तक की घटनाएं रिकॉर्ड हुई हैं। यह वह समय था जब परीक्षा समाप्त होने वाली थी।
एटा में कथित फर्जी मेडिकल कॉलेज और यूनिवर्सिटी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। खुद के अपहरण की कहानी की जांच करते हुए पुलिस कथित फर्जी डिग्री के नेटवर्क तक पहुंची। मामले में पांच लोगों की गिरफ्तारी हुई है और जांच जारी है।
2027 विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश के पुनर्गठन की पुरानी बहस फिर सामने आई है। ओम प्रकाश राजभर ने UP को चार हिस्सों में बांटने की संभावना का जिक्र किया है। जानिए राजभर के बयान में क्या कहा गया और UP के बंटवारे का यह मुद्दा कितना पुराना है।
इमरान खान की तीनों बहनों को 30 दिनों के लिए हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया है। यह कार्रवाई 27 सितंबर के PTI इस्लामाबाद मार्च से पहले हुई है।
यूपी के चुनावी मैदान में असदुद्दीन ओवैसी की एंट्री से मुस्लिम वोटों की सियासत में नई हलचल है। AIMIM के बढ़ते अभियान और संभावित गठबंधन के बीच सवाल है कि 2027 में किसके सियासी समीकरण प्रभावित होंगे।
DUSU चुनाव 2026 का नतीजा सामने आ गया है। ABVP ने अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद जीते, जबकि उपाध्यक्ष पद निर्दलीय दीपांशु शौकीन के खाते में गया।
उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। सीएम योगी ने अगले छह महीने में एक लाख से ज्यादा सरकारी नौकरियां देने का ऐलान किया है।
यूपी विधानसभा चुनाव 2027 जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, सियासी बिसात पर मोहरों की चाल भी तेज होती जा रही है। हर चाल के पीछे वोटों का गणित है और हर दांव के पीछे 2027 की सत्ता का हिसाब । उत्तर प्रदेश में हर दल अपने सामाजिक समीकरण को साधने में जुटा है, लेकिन इस बार एक सवाल खास तौर पर चर्चा में है - क्या चंद्रशेखर आजाद अखिलेश यादव के PDA के सामने नई चुनौती बनकर उभर रहे हैं?