⚡ ताज़ा खबरें (Latest Stories)
कुल खबरें: 273
देश
बिहार की 35 ट्रेनें रद्द! सफर से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक करें!
दिल्ली: अगर आप बिहार जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकती है। रेलवे ने राजेंद्र पुल पर चल रहे काम की वजह से कई ट्रेनों के संचालन में बड़ा बदलाव किया है। इसका सीधा असर यात्रियों की यात्रा पर पड़ सकता है। ईस्ट सेंट्रल रेलवे के मुताबिक राजेंद्र पुल पर काम के कारण 35 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।
🕒 28 Sep 2026
देश
फर्स्ट टाइम वोटर्स के लिए कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में लगेंगे SIR कैंप
दिल्ली : फर्स्ट टाइम वोटर्स को मतदाता सूची में शामिल करने के लिए कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में विशेष कैंप लगाए जाएंगे। एक आधिकारिक बयान के अनुसार 18 से 25 वर्ष की उम्र के युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में मतदाता सूची में शामिल करने के उद्देश्य से यह पहल की जा रही है। ये कैंप स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया के तहत 29 और 30 सितंबर को आयोजित किए जाएंगे।
🕒 26 Sep 2026
देश
बदरीनाथ में DJ-संगीत कार्यक्रम पर मुरली मनोहर जोशी की आपत्ति, बोले—धाम की धार्मिक मर्यादा का रखा जाए ध्यान
भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी ने उत्तराखंड के बदरीनाथ धाम में हाल ही में आयोजित सांस्कृतिक महोत्सव को लेकर आपत्ति जताई है। उन्होंने पवित्र धाम में संगीत कार्यक्रम और डीजे जैसे आयोजनों की अनुमति दिए जाने पर चिंता व्यक्त की। जोशी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम मंदिर की धार्मिक और सांस्कृतिक मर्यादा के अनुरूप नहीं हैं।
चमोली जिले के बदरीनाथ में ‘देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल’ का आयोजन किया गया था। महोत्सव की थीम ‘संस्कृति हमारी विरासत, हमारा भविष्य’ रखी गई थी।
🕒 26 Sep 2026
देश
‘एनालॉग पनीर’ पर FSSAI का शिकंजा, जानिए क्या है पूरा मामला
दिल्ली: भारत के खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (Food Safety and Standards Authority of India-FSSAI) ने नियमों में बदलाव का प्रस्ताव रखा है। इसका उद्देश्य ऐसे एनालॉग उत्पादों के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाना है। जिन्हें पनीर के नाम पर बेचा जा रहा है। FSSAI का कहना है। कि इस कदम से उपभोक्ताओं को गुमराह होने से बचाया जा सकेगा।
🕒 26 Sep 2026
बिज़नेस
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, जानें क्या है MDR और इसका असर किस पर पड़ेगा
दिल्ली : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने MDR 0.4 % पर स्पष्ट करते हुए कहा है कि कुछ उच्च-मूल्य वाले यूपीआई लेनदेन पर लागू होने वाला नया मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) न तो कोई टैक्स है और न ही उपभोक्ताओं पर लगाया गया अतिरिक्त शुल्क। उन्होंने कहा कि MDR से मिलने वाली राशि सरकार के खाते में नहीं जाएगी।
यह स्पष्टीकरण विपक्षी नेताओं की उस आलोचना के बाद आया है।
🕒 26 Sep 2026
देश
दिल्ली मेट्रो में Reel का खतरनाक खेल! Influencers को DMRC की चेतावनी
दिल्ली: हाल ही में दिल्ली मेट्रो की खिड़कियां सोशल मीडिया रील्स बनाने वालों के लिए नई कंटेंट के लिए नई जगह बन गई हैं। ‘फोन स्टिकिंग’ का यह ट्रेंड सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें कुछ इन्फ्लुएंसर्स चलती मेट्रो की खिड़की के शीशे पर अपना मोबाइल फोन चिपकाकर वीडियो रिकॉर्ड कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो सामने आने के बाद दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने इस ट्रेंड को लेकर सख्त रुख अपनाया है। DMRC ने Instagram पर एक आधिकारिक एडवाइजरी जारी कर कंटेंट क्रिएटर्स को चेतावनी दी है।
🕒 25 Sep 2026
खेल
भारत की झोली में दूसरा स्वर्ण सुरुची कमलजीत ने जीता मिक्स टीम खिताब
दिल्ली: भारत की शूटिंग टीम के लिए बिते शुक्रवार का दिन मिला-जुला रहा। सुरुचि सिंह और कमलजीत ने 10 मीटर एयर पिस्टल मुकाबला में स्वर्ण पदक जीतकर भारत का गौरव बढ़ाया। वहीं ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, रुद्रांक्श पाटिल और नीरज कुमार की तिकड़ी 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन टीम मुकाबला में अंतिम चरण की स्टैंडिंग सीरीज में पिछड़ गई और खिताब से चूक गई।
🕒 25 Sep 2026
मनोरंजन
‘हनुमान अंश’ की OTT रिलीज पर लगा ब्रेक! प्रोड्यूसर ने खोला राज
हनुमान अंश’ एक ऐसी फिल्म है, जिसके बारे में आज हर कोई बात कर रहा है। हालांकि, पहले किसी ने नहीं सोचा था कि करीब 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर जाएगी। अब सवाल यह है कि कौन-सा OTT प्लेटफॉर्म फिल्म के डिजिटल राइट्स खरीदना चाहता है और इसके लिए कितनी रकम ऑफर की जा रही है?
🕒 26 Sep 2026