योगी सरकार ने उज्ज्वला योजना के पात्र परिवारों को दिवाली और होली पर एक-एक मुफ्त LPG सिलेंडर देने की व्यवस्था जारी रखी है। यूपी के करीब 1.89 करोड़ परिवारों को इसका लाभ मिलेगा।
योगी आदित्यनाथ ने गोंडा में घोषणा की कि चार साल की सैन्य सेवा पूरी करने वाले अग्निवीरों को यूपी के सरकारी विभागों में 20% आरक्षण और बिना लिखित परीक्षा सीधी नियुक्ति का अवसर दिया जाएगा।
बहराइच के खालिदपुर गांव में दादा मियां के उर्स मेले में जलपरी शो के दौरान 20 हजार लीटर पानी से भरे टैंक का शीशा टूट गया। हादसे में चार बच्चों समेत 15 लोग घायल हुए। पुलिस ने आयोजक के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दिल्ली में AQI 324 पहुंचने के बाद CAQM ने पूरे NCR में GRAP-2 लागू कर दिया है। सड़कों की सफाई, पानी का छिड़काव, पार्किंग शुल्क में बढ़ोतरी और मेट्रो के 20 अतिरिक्त फेरे जैसे कदम उठाए जाएंगे।
सुप्रीम कोर्ट ने दिवाली पर दिल्ली-NCR में 7 और 8 नवंबर को तय समय पर प्रमाणित ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति दी है। अस्पतालों और स्कूलों के 300 मीटर के दायरे में रोक रहेगी। 9 नवंबर से फिर पूर्ण प्रतिबंध लागू होगा।
बिहार बोर्ड ने 10वीं और 12वीं परीक्षा 2027 के डमी एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। विद्यार्थियों को नाम, जन्मतिथि और विषयों की जांच कर 7 नवंबर तक निर्धारित त्रुटियों में सुधार कराने का मौका दिया गया है।
लखनऊ में अमित शाह ने योगी सरकार की तारीफ की और 2027 विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी कार्यकर्ताओं को तैयारी का संदेश दिया। बोले- यूपी में बीजेपी की स्थिति अंगद के पैर जैसी है।
सुप्रीम कोर्ट ने दुलारचंद यादव हत्याकांड में मोकामा विधायक अनंत सिंह की जमानत रद्द कर दी। 1 दिसंबर तक सरेंडर और बिहार पुलिस को चार महीने में जांच पूरी करने का आदेश।