🏷️ देश
10 अक्टूबर को दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन को लेकर दिनभर घमासान मचा रहा। पुलिस कार्रवाई के दौरान कई बड़े नेताओं सहित 2,000 से अधिक लोगों के हिरासत में लिए जाने की खबर आई । दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन को लेकर पहले से ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे । कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया था और 45 मेट्रो स्टेशनों के गेट को बंद रखा गया । करीब 20000 जवान सड़कों पर तैनात किए गए और जंतर-मंतर समेत कई इलाकों में बैरिकेडिंग की गई । हिरासत में लिए जाने वालों में CJP नेता अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका के अलावा ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल भी शामिल थे । इनके अलावा भी कई बड़े नेताओं को हिरासत में लिया गया ।