🏷️ उत्तर प्रदेश
यूपी विधानसभा चुनाव 2027 जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, सियासी बिसात पर मोहरों की चाल भी तेज होती जा रही है। हर चाल के पीछे वोटों का गणित है और हर दांव के पीछे 2027 की सत्ता का हिसाब । उत्तर प्रदेश में हर दल अपने सामाजिक समीकरण को साधने में जुटा है, लेकिन इस बार एक सवाल खास तौर पर चर्चा में है - क्या चंद्रशेखर आजाद अखिलेश यादव के PDA के सामने नई चुनौती बनकर उभर रहे हैं?