🏷️ राज्य
कई महीनों बाद सिंगापुर से पटना लौटीं रोहिणी आचार्य के स्वागत के लिए पूरा परिवार एयरपोर्ट पहुंचा, लेकिन तेजस्वी यादव की गैरमौजूदगी ने राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर चर्चाओं को हवा दे दी। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में आरजेडी के प्रदर्शन के बाद लालू परिवार के भीतर कथित मतभेदों को लेकर पहले से ही तरह-तरह की चर्चाएं चल रही थीं। ऐसे में रोहिणी की पटना वापसी ने इन सवालों को फिर सामने ला दिया है।