SIR के खिलाफ INDIA ब्लॉक का दिल्ली में मार्च, पुलिस ने रोका रास्ता। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत विपक्षी सांसद धरने पर बैठे।
SIR के खिलाफ INDIA ब्लॉक का दिल्ली में मार्च, पुलिस ने रोका रास्ता। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत विपक्षी सांसद धरने पर बैठे।
6 अक्टूबर को INDIA ब्लॉक के विपक्षी सांसद चुनाव आयोग तक मार्च करेंगे। SIR, मतदाता सूची और CEC ज्ञानेश कुमार को लेकर विपक्ष की क्या मांगें हैं, जानिए पूरी खबर।
UP Rajya Sabha Election: बीजेपी ने उत्तर प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए 8 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। सूची में 3 OBC, 2 SC और 3 सामान्य वर्ग के उम्मीदवार शामिल हैं।
CEC ज्ञानेश कुमार के निलंबन की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल अंतरिम आदेश देने से इनकार किया। कोर्ट ने कहा न्यूज रिपोर्ट के आधार पर फैसला नहीं होगा और ECI-केंद्र से जवाब मांगा।
रूसी हमलों के बीच जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज कीव पहुंचे। जर्मनी ने यूक्रेन के लिए 1.3 अरब यूरो से ज्यादा के नए सहायता पैकेज का ऐलान किया है।
दिल्ली हाई कोर्ट ने 2020 दिल्ली दंगों से जुड़े कथित हेट स्पीच मामले में नेताओं के खिलाफ FIR और SIT जांच की मांग वाली 15 याचिकाएं खारिज कर दीं।
Asian Games 2026 में Gold जीतने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम की झारखंड की चार खिलाड़ियों का रांची एयरपोर्ट पर ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत हुआ।
बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा की निजी जिंदगी को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच उनकी बेटी टीना आहूजा ने अभिनेत्री कोमल रानी से जुड़े सवालों का जवाब देने से इनकार कर दिया। हाल ही में एक कार्यक्रम में पहुंचीं टीना से जब कोमल रानी की सोशल मीडिया पोस्ट और सुनीता आहूजा को लेकर लगाए गए आरोपों पर सवाल किया गया
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दो राज्यों में होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। उत्तराखंड में पार्टी ने दिनेश आर्य को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है, जबकि पश्चिम बंगाल की खाली हुई सीट पर कोयल मलिक को प्रत्याशी घोषित किया गया है।
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कैप्टन स्मित को इजरायल आने का न्योता दिया है। साथ ही, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी अगले साल इजरायल के स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने और मशाल जलाने के लिए आमंत्रित किया है। नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित से फोन पर बातचीत के दौरान कहा कि वह भारत, इजरायल और पूरी दुनिया के लिए हीरो हैं। इजरायली प्रधानमंत्री कार्यालय ने 4 अक्टूबर को दोनों की बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा किया।
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान तीन महिला पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस के कुछ अधिकारियों पर कथित बदसलूकी और यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। यह मामला मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आयोजित विरोध-प्रदर्शन से जुड़ा बताया जा रहा है।महिला पत्रकारों की शिकायत सामने आने के बाद दिल्ली पुलिस ने मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी है। पुलिस का कहना है कि निष्पक्ष जांच के लिए शिकायतों को क्राइम ब्रांच ट्रांसफर किया गया है।
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘दृश्यम 3’ का दर्शकों को लंबे समय से इंतजार था। फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है।मिली जानकारी के मुताबिक
झारखंड में जनवितरण प्रणाली यानी PDS व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। राज्य की 25 हजार से अधिक राशन दुकानों को बेहतर तरीके से संचालित करने और 2.62 करोड़ से ज्यादा लाभुकों तक समय पर राशन पहुंचाने के लिए 172.73 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है।
एशियन गेम्स 2026 में भारत का सफर खत्म हो गया है। जापान के आइची-नागोया में आयोजित इस खेल महाकुंभ में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 85 पदक अपने नाम किए। इनमें 21 गोल्ड, 27 सिल्वर और 37 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं।
बहुजन समाज पार्टी (BSP) में आकाश आनंद को लेकर सियासी अटकलें एक बार फिर तेज हो गई हैं। मिली जानकारी के अनुसार पार्टी से बाहर किए जाने के बाद आकाश आनंद ने 2 अक्टूबर को BSP सुप्रीमो मायावती से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी और दोबारा पार्टी व बहुजन मिशन की सेवा करने का मौका मांगा। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या 9 अक्टूबर को कांशीराम की पुण्यतिथि के मौके पर मायावती आकाश आनंद को लेकर कोई बड़ा फैसला लेंगी? लेकिन आपको बता दें की अभी तक मायावती की ओर से आकाश आनंद की वापसी को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।