⚡ ताज़ा खबरें (Latest Stories)
कुल खबरें: 273
देश
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी: पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 प्रति लीटर महंगा
दिल्ली: निजी ऊर्जा ईंधन रिटेलर नायरा एनर्जी ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की है। कंपनी ने पेट्रोल के दाम में 5 रुपये प्रति लीटर, जबकि डीजल के दाम में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। मिली जानकारी के अनुसार, नई कीमतें लागू कर दी गई हैं। पेट्रोल और डीजल के खुदरा विक्रेताओं पर वैश्विक ऊर्जा कीमतों में बढ़ोतरी के कारण दबाव बढ़ा है। इसी के बीच नायरा की ओर से कीमतों में यह ताजा बढ़ोतरी की गई है।
🕒 03 Oct 2026
खेल
एशियन गेम्स 2026: पाकिस्तान को हराकर टीम इंडिया ने फिर रचा इतिहास!
एशियन गेम्स 2026 के सबसे अहम मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 19 रनों से हराकर क्रिकेट का गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया! पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा की धुआंधार पारियों की बदौलत 20 ओवर में 6 विकेट पर 211 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।
🕒 03 Oct 2026
राज्य
क्या रोहिणी आचार्य को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी? तेजस्वी यादव की गैरमौजूदगी ने बढ़ाई सियासी हलचल
कई महीनों बाद सिंगापुर से पटना लौटीं रोहिणी आचार्य के स्वागत के लिए पूरा परिवार एयरपोर्ट पहुंचा, लेकिन तेजस्वी यादव की गैरमौजूदगी ने राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर चर्चाओं को हवा दे दी। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में आरजेडी के प्रदर्शन के बाद लालू परिवार के भीतर कथित मतभेदों को लेकर पहले से ही तरह-तरह की चर्चाएं चल रही थीं। ऐसे में रोहिणी की पटना वापसी ने इन सवालों को फिर सामने ला दिया है।
🕒 03 Oct 2026
राजनीति
मुंबई में SIR के खिलाफ प्रदर्शन, फिल्मी सितारों ने भी जताई भागीदारी
मुंबई के शिवाजी पार्क में 2 अक्टूबर को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR के मुद्दे को लेकर प्रदर्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मनोरंजन जगत से जुड़ी कई चर्चित हस्तियां भी नजर आईं। अभिनेत्री शबाना आज़मी, अभिनेता नसीरुद्दीन शाह और गायक-संगीतकार विशाल ददलानी ने प्रदर्शन से जुड़कर अपनी बात रखी। प्रदर्शन का आयोजन CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके के नेतृत्व में किया गया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के साथ-साथ SIR प्रक्रिया को रोकने की मांग उठाई।
🕒 03 Oct 2026
विदेश
होर्मुज में कुवैत के टैंकर पर हमला 5 भारतीय सुरक्षित
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में कुवैत के झंडे वाले एक तेल टैंकर पर प्रोजेक्टाइल से हमला हुआ। इस जहाज पर पांच भारतीय नागरिक सवार थे। हमले के बाद सभी पांचों भारतीयों को सुरक्षित जहाज से निकालकर किनारे पहुंचाया गया।
🕒 03 Oct 2026
मनोरंजन
ऑस्कर की रेस में पहुंची ‘गोंधल’ अब बड़े पर्दे पर होगी रिलीज 9 अक्टूबर से शुरू होंगे खास प्रीव्यू शो
99वें अकादमी पुरस्कारों के लिए भारत की आधिकारिक एंट्री चुने जाने के बाद मराठी फिल्म ‘गोंधल’ को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ गई है। अब फिल्म के निर्माताओं ने दर्शकों को सिनेमाघरों में फिल्म देखने का मौका देने की तैयारी कर ली है।
फिल्म के खास प्रीव्यू शो 9 अक्टूबर से शुरू होंगे। शुरुआत मुंबई और पुणे से होगी। इसके बाद दिल्ली बेंगलुरु चेन्नई और हैदराबाद जैसे बड़े शहरों में भी फिल्म के विशेष प्रीव्यू शो आयोजित किए जाएंगे।
🕒 02 Oct 2026
देश
पुतिन ने की PM मोदी की तारीफ कहा यूक्रेन युद्ध खत्म कराने को लेकर उनके विचार अहम
दिल्ली: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा है कि वह यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान में लगातार दिलचस्पी दिखा रहे हैं। पुतिन के मुताबिक पीएम मोदी के पास इस संकट को खत्म करने को लेकर अच्छे विचार हैं। मॉस्को में एक कार्यक्रम के दौरान पुतिन ने कहा कि भारत और रूस के बीच मजबूत और दोस्ताना संबंध हैं।
🕒 02 Oct 2026