योगी सरकार ने उज्ज्वला योजना के पात्र परिवारों को दिवाली और होली पर एक-एक मुफ्त LPG सिलेंडर देने की व्यवस्था जारी रखी है। यूपी के करीब 1.89 करोड़ परिवारों को इसका लाभ मिलेगा।
योगी सरकार ने उज्ज्वला योजना के पात्र परिवारों को दिवाली और होली पर एक-एक मुफ्त LPG सिलेंडर देने की व्यवस्था जारी रखी है। यूपी के करीब 1.89 करोड़ परिवारों को इसका लाभ मिलेगा।
अमित शाह ने राहुल गांधी को SIR, EVM और घुसपैठ के मुद्दे पर संसद में बहस की चुनौती दी है। गृह मंत्री ने कहा कि सरकार चर्चा के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने को भी तैयार है।
मिशिगन से अब्दुल अल-सैयद की जीत के बाद असदुद्दीन ओवैसी ने पोस्ट कर उत्तर प्रदेश के मुस्लिम समाज से अपनी राजनीतिक पहचान मजबूत करने की बात कही। उन्होंने लिखा- अब दरी नहीं बिछाएंगे।
अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी को बड़ा झटका लगा है। डेमोक्रेट्स ने सीनेट और हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स दोनों में बहुमत हासिल कर लिया है। इससे ट्रंप प्रशासन पर संसदीय निगरानी बढ़ने की संभावना है।
राहुल गांधी के प्रधानमंत्री मोदी पर विदेशी मदद से सत्ता में आने के आरोप पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने पलटवार किया। रिजिजू ने कहा कि हाई लेवल की बहस समझदार और मैच्योर लोगों के बीच होती है।
भारतीय नौसेना ने सोमालिया के तट के पास समुद्री लुटेरों के कब्जे से ईरानी जहाज अज़िनी के 20 चालक दल के सदस्यों को 48 घंटे के अभियान में सुरक्षित बचाया। राजनाथ सिंह ने नौसेना और वायुसेना को बधाई दी।
योगी आदित्यनाथ ने गोंडा में घोषणा की कि चार साल की सैन्य सेवा पूरी करने वाले अग्निवीरों को यूपी के सरकारी विभागों में 20% आरक्षण और बिना लिखित परीक्षा सीधी नियुक्ति का अवसर दिया जाएगा।
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में धरना-प्रदर्शन से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान कहा कि किसी एक संगठन को निर्धारित प्रदर्शन स्थल पर अनिश्चितकाल तक कब्जा नहीं रखना चाहिए। किसानों, वकीलों और दूसरे संगठनों को भी प्रदर्शन का अवसर मिलना चाहिए। अदालत ने प्रदर्शन स्थलों के लिए निश्चित समय अवधि की जरूरत पर जोर दिया।
बहराइच के खालिदपुर गांव में दादा मियां के उर्स मेले में जलपरी शो के दौरान 20 हजार लीटर पानी से भरे टैंक का शीशा टूट गया। हादसे में चार बच्चों समेत 15 लोग घायल हुए। पुलिस ने आयोजक के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मुंबई के नाहुर इलाके में शादी समारोह में खाना खाने के बाद करीब 70 से 100 मेहमानों की तबीयत बिगड़ गई। दूल्हा-दुल्हन समेत कम से कम 31 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। दूध से बनी मिठाई पर संदेह जताया जा रहा है। FDA ने खाद्य सामग्री के नमूने लेकर जांच शुरू की है, जबकि पुलिस ने कैटरर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
नेपाल के एवरेस्ट क्षेत्र में हेलिकॉप्टरों की टक्कर से बड़ा हादसा हो गया। सोलुखुम्बु जिले के फेरीचे हेलीपैड पर लैंडिंग के दौरान दो हेलिकॉप्टर आपस में भिड़ गए। दुर्घटना में चेन्नई के एक भारतीय पर्यटक की मौत हो गई, जबकि न्यूजीलैंड के एक नागरिक और दोनों पायलट घायल हो गए।
आंध्र प्रदेश के तट पर चक्रवात मुरासु का लैंडफॉल। 120 किमी प्रति घंटे तक की हवाएं, भारी बारिश और कई जिलों में रेड अलर्ट जारी।
दिल्ली में AQI 324 पहुंचने के बाद CAQM ने पूरे NCR में GRAP-2 लागू कर दिया है। सड़कों की सफाई, पानी का छिड़काव, पार्किंग शुल्क में बढ़ोतरी और मेट्रो के 20 अतिरिक्त फेरे जैसे कदम उठाए जाएंगे।
सुप्रीम कोर्ट ने दिवाली पर दिल्ली-NCR में 7 और 8 नवंबर को तय समय पर प्रमाणित ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति दी है। अस्पतालों और स्कूलों के 300 मीटर के दायरे में रोक रहेगी। 9 नवंबर से फिर पूर्ण प्रतिबंध लागू होगा।
बंगाल की खाड़ी में बना गंभीर चक्रवाती तूफान मुरासु आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा है। नेल्लोर और नरसापुर के बीच इसके तट पार करने की आशंका है। कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है।