शनिवार•3 अक्टूबर 2026
04:26:00 PM IST
🇮🇳 भारत का अग्रणी न्यूज़ नेटवर्क|24×7 लाइव अपडेट्स
🥇 सोना:लोड हो रहा है...
☀️दिल्लीलोड हो रहा है...
🌙डार्क
ATV 24X7 Logo
🏠 होम (Home) 🌤️ लाइव मौसम व 7-दिन का हाल 📌 देश 📌 विदेश 📌 राजनीति 📌 खेल 📌 बिज़नेस 📌 क्राइम 📌 मनोरंजन 📌 टेक 📌 त्योहार 🌿 जीवन शैली / हेल्थ 🎥 वीडियो बुलेटिन / रील्स 🔴 लाइव टीवी स्ट्रीम
ATV 24X7
विज्ञापन - ATV 24X7
विज्ञापन - ATV 24X7
📊 मार्केट
ब्रेकिंग न्यूज़

⚡ ताज़ा खबरें (Latest Stories)

कुल खबरें: 273
ADM के ठिकानों पर विजिलेंस की छापेमारी, लाखों की नकदी और करोड़ों की संपत्ति के दस्तावेज बरामद
राज्य
ADM के ठिकानों पर विजिलेंस की छापेमारी, लाखों की नकदी और करोड़ों की संपत्ति के दस्तावेज बरामद

बिहार के पटना जिले में ADM रविंद्र कुमार दिवाकर और उनकी पत्नी कुमारी स्वीटी के ठिकानों पर बिहार विजिलेंस इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो ने छापेमारी की। कुमारी स्वीटी दानापुर में सब-रजिस्ट्रार के पद पर तैनात हैं। विजिलेंस की इस कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में नकदी सोने-चांदी और हीरे के आभूषण 48 महंगी घड़ियां और कई संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

🕒 30 Sep 2026
उमर खालिद-शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाईकोर्ट ने जमानत देने से किया इनकार
देश
उमर खालिद-शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाईकोर्ट ने जमानत देने से किया इनकार

2020 दिल्ली दंगा साजिश मामले में उमर खालिद और शरजील इमाम को बड़ा झटका लगा है। दिल्ली हाईकोर्ट ने 30 सितंबर 2026 को दोनों की जमानत याचिकाएं खारिज कर दीं।

🕒 30 Sep 2026
यूसमर्ग के जंगल में छिपा था लश्कर का आतंकी, सुरक्षाबलों ने आतंकी को मार गिराया गया
देश
यूसमर्ग के जंगल में छिपा था लश्कर का आतंकी, सुरक्षाबलों ने आतंकी को मार गिराया गया

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में सुरक्षाबलों को आतंकवाद के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है। यूसमर्ग के घने जंगलों में चलाए गए ऑपरेशन के दौरान लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े एक आतंकी को मार गिराया गया। अधिकारियों के मुताबिक मारे गए आतंकी की पहचान मोहम्मद आसिफ उर्फ हाशिम मूसा के रूप में हुई है।

🕒 30 Sep 2026
एफिल टॉवर विवाद: महिला स्टाफ को हटाने पर बड़ा एक्शन, बड़े अधिकारी ने दिया इस्तीफा
विदेश
एफिल टॉवर विवाद: महिला स्टाफ को हटाने पर बड़ा एक्शन, बड़े अधिकारी ने दिया इस्तीफा

पेरिस की पहचान माने जाने वाले एफिल टॉवर से जुड़ा एक विवाद अब बड़े प्रशासनिक फैसले तक पहुंच गया है। महिला कर्मचारियों की तैनाती को लेकर उठे विवाद के बाद एफिल टॉवर के संचालन और प्रबंधन की जिम्मेदारी संभालने वाली संस्था Société d’Exploitation de la Tour Eiffel (SETE) के प्रमुख पैट्रिक ब्रैंको रुइवो ने इस साल के अंत में अपना पद छोड़ने का फैसला किया है।

🕒 30 Sep 2026
यूपी चुनाव 2027: ‘कैंडिडेट बताओ, सीट लो’ के पेंच में उलझा कांग्रेस का '150' का दावा
राजनीति
यूपी चुनाव 2027: ‘कैंडिडेट बताओ, सीट लो’ के पेंच में उलझा कांग्रेस का '150' का दावा

बंद कमरों की बातचीत से निकला मामला अब रायबरेली से कन्नौज-सैफई तक पहुंचा; कांग्रेस ने 150 से कम सीटों पर चुनाव न लड़ने का संकेत दिया, सपा जीताऊ उम्मीदवार और जमीनी ताकत को बना रही आधार

🕒 29 Sep 2026
यूपी MLC चुनाव: BJP के उम्मीदवारों में सवर्ण चेहरे ज्यादा, सपा ने PDA समीकरण पर दिया जोर
राजनीति
यूपी MLC चुनाव: BJP के उम्मीदवारों में सवर्ण चेहरे ज्यादा, सपा ने PDA समीकरण पर दिया जोर

उत्तर प्रदेश MLC चुनाव 2026 में BJP और सपा ने सभी 11 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए हैं। BJP की सूची में ब्राह्मण और ठाकुर उम्मीदवारों की संख्या अधिक है, जबकि सपा की सूची में यादव, कुर्मी और अन्य OBC वर्गों को जगह मिली है।

🕒 29 Sep 2026
चुनाव आयोग विवाद: स्मृति ईरानी का राहुल गांधी से सवाल, क्या कर्नाटक, पंजाब और हिमाचल में आयोग सही है?
राजनीति
चुनाव आयोग विवाद: स्मृति ईरानी का राहुल गांधी से सवाल, क्या कर्नाटक, पंजाब और हिमाचल में आयोग सही है?

स्मृति ईरानी ने चुनाव आयोग को लेकर राहुल गांधी और कांग्रेस के रुख पर सवाल उठाए। उन्होंने कर्नाटक, पंजाब, हिमाचल और केरल का जिक्र करते हुए पूछा कि क्या कांग्रेस इन राज्यों में चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को सही मानती है।

🕒 29 Sep 2026
अनंत-नीरज की लड़ाई के बीच क्यों सक्रिय हुए नीतीश ? MLC चुनाव से पहले क्या है बड़ी चिंता?
राजनीति
अनंत-नीरज की लड़ाई के बीच क्यों सक्रिय हुए नीतीश ? MLC चुनाव से पहले क्या है बड़ी चिंता?

Bihar MLC Election 2026 में अनंत सिंह और नीरज कुमार के विवाद के बीच नीतीश कुमार की सक्रियता चर्चा में है। क्या JDU को संभावित नुकसान की चिंता है? जानें पूरा मामला।

🕒 29 Sep 2026
मथुरा में क्यों जुट रहे BJP के दिग्गज ? श्रीकृष्ण की नगरी से क्या है बड़ा संदेश?
उत्तर प्रदेश
मथुरा में क्यों जुट रहे BJP के दिग्गज ? श्रीकृष्ण की नगरी से क्या है बड़ा संदेश?

मथुरा में 3-4 अक्टूबर को BJP की दो दिवसीय बैठक होगी। योगी आदित्यनाथ, नितिन नबीन समेत वरिष्ठ नेता 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और संगठन की स्थिति पर चर्चा करेंगे।

🕒 29 Sep 2026
जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा देने का प्रस्ताव विधानसभा में पारित, BJP का वॉकआउट
देश
जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा देने का प्रस्ताव विधानसभा में पारित, BJP का वॉकआउट

दिल्ली: जम्मू-कश्मीर को फिर से पूर्ण राज्य का दर्जा देने की माँग को लेकर विधानसभा में प्रस्ताव पारित हो गया है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की सरकार की ओर से लाए गए इस प्रस्ताव को सोमवार, 28 सितंबर को विधानसभा ने ध्वनिमत से मंजूरी दे दी। इसके बाद बीजेपी विधायकों ने प्रस्ताव का विरोध किया और सदन से वॉकआउट कर दिया।

🕒 28 Sep 2026
पथराव से गरमाया उज्जैन, शाही मस्जिद पर बड़ा बवाल
राजनीति
पथराव से गरमाया उज्जैन, शाही मस्जिद पर बड़ा बवाल

Ujjain Shahi Masjid Controversy: मध्य प्रदेश के उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण को लेकर शाही मस्जिद के एक हिस्से को हटाने की कर्रवाई के दौरान विते सोंमवार को 28 सितंबर को जमकर हंगामा हुआ। कार्रवाई का विरोध कर रहे लोगों की भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया जिसके बाद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। फिलहाल इलाके में हालात नियंत्रण में बताए जा रहे है।

🕒 28 Sep 2026
UPI MDR पर सुप्रीम कोर्ट के कड़े सवाल, चार हफ्ते में जवाब दाखिल करने का निर्देश
देश
UPI MDR पर सुप्रीम कोर्ट के कड़े सवाल, चार हफ्ते में जवाब दाखिल करने का निर्देश

नई दिल्ली: UPI भुगतान पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लागू करने के केंद्र सरकार के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है। सोमवार, 28 सितंबर 2026 को सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में केंद्र सरकार, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और UPI का संचालन करने वाली संस्था NPCI को नोटिस जारी किया। हालांकि, अदालत ने 15 अक्टूबर से लागू होने वाले नए MDR ढांचे पर फिलहाल रोक लगाने से इनकार कर दिया।

🕒 28 Sep 2026
ADR Report : 4 साल में 29 जनप्रतिनिधि बीजेपी में शामिल, 7 राज्यसभा सांसद और 22 विधायक
राजनीति
ADR Report : 4 साल में 29 जनप्रतिनिधि बीजेपी में शामिल, 7 राज्यसभा सांसद और 22 विधायक

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) और नेशनल इलेक्शन वॉच की रिपोर्ट के मुताबिक, 2022 से 2026 के बीच कुल 111 मौजूदा सांसदों और विधायकों ने अपनी पार्टी बदली। इनमें 26 लोकसभा सांसद 7 राज्यसभा सांसद और 78 विधायक शामिल हैं। इन 111 जनप्रतिनिधियों में से 29 यानी 26 फीसदी बीजेपी में शामिल हुए। इनमें 7 राज्यसभा सांसद और 22 विधायक हैं।

🕒 28 Sep 2026
यूपी में अब हर मिठाई पर लिखना होगा ‘Use By Date’ 15 अक्टूबर से लागू होगा
देश
यूपी में अब हर मिठाई पर लिखना होगा ‘Use By Date’ 15 अक्टूबर से लागू होगा

UP में मिठाई खरीदने वाले ग्राहकों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। अब राज्य में बिक्री के लिए रखी जा रही सभी मिठाईयों पर इस्तेमाल की अखिरी तारीख लिखना अनिवार्य होगा। यह नियम 15 अक्टूबर से लागू किया जाएगा। उत्तर प्रदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) के मुताबिक, मिठाई की दुकानों और निर्माण इकाइयों की जांच के दौरान सामने आया कि कई जगह ग्राहकों को मिठाई बनने की तारीख और उसे इस्तेमाल करने की अंतिम तारीख की स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही थी।

🕒 28 Sep 2026
LPU में हिंसा के बाद तनाव, 10 दिन तक रेगुलर क्लास बंद; मिड-टर्म परीक्षाएं स्थगित
देश
LPU में हिंसा के बाद तनाव, 10 दिन तक रेगुलर क्लास बंद; मिड-टर्म परीक्षाएं स्थगित

लवली प्रोफेसनल यूनिवर्सिटी में छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बाद यूनिवर्सिटी में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए विश्वविद्याल ने 28 सितंबर को 2026 से 10 दिनों के लिए रेगुलर क्लास सस्पेंड करने का फैसला लिया है। साथ ही मिड-टर्म परीक्षाओं को अगली सूचना तक स्थगित कर दिया गया है। विश्वविद्यालय ने कहा है कि यह फैसला छात्रों की सुरक्षा और भलाई को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। परीक्षा की नई तारीखों की जानकारी छात्रों को UMS के माध्यम से दी जाएगी।

🕒 28 Sep 2026
⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट