⚡ ताज़ा खबरें (Latest Stories)
कुल खबरें: 273
क्राइम
ट्रेन में बैठे युवक के बैग की तलाशी ली तो उड़ गए पुलिस के होश! 43 लाख रुपये बरामद
उत्तर प्रदेश के चंदौली में ट्रेन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक युवक के बैग से 43 लाख रुपये बरामद किए हैं। युवक पटना से दिल्ली जा रही ट्रेन के जनरल कोच में सवार था। उसके बैग में 500 रुपये के नोटों की कई गड्डियां मिलीं।इतनी बड़ी रकम मिलने के बाद जीआरपी और आरपीएफ ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस को शक है कि इतनी बड़ी रकम हवाला कारोबार से जुड़ी हो सकती है।
🕒 02 Oct 2026
राजनीति
ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग,NCPI ने पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर की सिफारिश
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न देने की मांग उठी है। नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया यानी NCPI ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर ज्ञानेश कुमार के नाम की भारत रत्न के लिए सिफारिश करने की मांग की है। NCPI के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्योतिप्रकाश चटर्जी ने 30 सितंबर को यह पत्र भेजा। पत्र में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दौरान चुनाव आयोग की भूमिका की सराहना की गई है।
🕒 01 Oct 2026
राजनीति
Form-6 को लेकर राहुल गांधी के सवाल, ECI और TCS से मांगा जवाब
नए मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट में जोड़ने के लिए इस्तेमाल होने वाले Form-6 को लेकर चुनाव आयोग और विपक्ष के बीच विवाद एक बार फिर सामने आया है। कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ऑनलाइन Form-6 में किए गए बदलाव को लेकर चुनाव आयोग और Tata Consultancy Services (TCS) से सवाल पूछे हैं।
🕒 01 Oct 2026
राज्य
दादा को कहा गया चंबल का डकैत तो पोते ने IIT के बाद पास की UPSC
चंबल का नाम आते ही अक्सर लोगों के जेहन में डकैतों और बागियों की कहानियां आती हैं। मध्य प्रदेश के इसी इलाके से निकलकर देव प्रभाकर सिंह तोमर ने अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने पहले IIT की परीक्षा पास की और इसके बाद UPSC की कठिन परीक्षा में भी सफलता हासिल की।
🕒 01 Oct 2026
राज्य
प्रेमानंद महाराज के आश्रम में बड़ा बदलाव, दीक्षा और टोकन दर्शन पर अनिश्चितकाल के लिए रोक
वृंदावन स्थित प्रेमानंद महाराज के आश्रम में शिष्य की मौत के बाद कई व्यवस्थाओं में बदलाव किया गया है। केली कुंज में दीक्षा देने का कार्यक्रम फिलहाल अनिश्चितकाल के लिए रोक दिया गया है। इसके साथ ही टोकन के जरिए होने वाले दर्शन भी बंद कर दिए गए हैं। आश्रम की ओर से दीक्षित भक्तों के लिए यमुना विहार कुंज बेलवान में होने वाली दर्शन व्यवस्था को भी फिलहाल रोक दिया गया है। ऐसे में आश्रम पहुंचने वाले भक्तों को पहले की तरह दर्शन की सुविधा नहीं मिल पाएगी।
🕒 01 Oct 2026
विदेश
अफगानिस्तान में पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक का दावा 9 की मौत 11 घायल
अफगानिस्तान के कुनार और हेलमंड प्रांत में पाकिस्तान की ओर से हवाई हमले किए जाने की खबर है। अफगानिस्तान की तालिबान सरकार के मुताबिक इन हमलों में 9 लोगों की मौत हुई है और 11 लोग घायल हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार अफगान पक्ष का कहना है कि मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। हमलों में तीन घरों के तबाह होने का भी दावा किया गया है।
🕒 01 Oct 2026
खेल
शुभमन गिल की रिकॉर्ड पारी से भारत की ऐतिहासिक जीत
दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में भारतीय टीम ने ऐसा प्रदर्शन किया जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 405 रन का विशाल स्कोर बनाया लेकिन भारत ने इस मुश्किल लक्ष्य को भी बेहद आसानी से हासिल कर लिया। टीम इंडिया ने महज 43.3 ओवर में लक्ष्य पूरा कर मुकाबला अपने नाम कर लिया।
🕒 01 Oct 2026